कहने की जरूरत नहीं है कि इस उल्लेखनिय विकास के पीछे पूरी टीम का उत्साहपूर्ण, अभिनव और समर्पित काम है। और बेशक इसमें उस मूल्य प्रणाली का भी योगदान है जिसे यहां बगैर किसी दोष के कायम रखा गया है। कंपनी का नाम सीआरआई भी कंपनी के आदर्शों - कमिटमेंट (प्रतिबद्धता), रीलायबिलिटी (विश्वसनीयता) और इनोवेशन (नवीनता) से बना है।
कमिटमेंट (प्रतिबद्धता), रीलायबिलिटी (विश्वसनीयता) और इनोवेशन (नवीनता)
उपकरणों पर भारी निवेश हमारे समय के किसी भी उद्योग के लिए आवश्यक है। और जो लोग दूरदृष्टि के साथ निवेश करते हैं वे कामयाब रहते हैं। हमलोग अपनी शुरुआत के समय से ही इस तथ्य को लेकर बहुत जागरूक थे। यही वजह है कि हमारी संरचना हमारे भविष्य के साथ-साथ हमारी मौजूदा आवश्यकता के अनुकूल है।