|
|
सीआरआई पंप प्रोफाइल
सीआरआई की शुरुआत 1961 में हुई थी और यह कुछ सिंचाई उपकरणों का उत्पादन करने की अटल कोशिश थी। यह सब कंपनी द्वारा अपनी फाउंड्री के सीमित साधनों का उपयोग करके किया जाना था। अब चार सफलतम दशकों के बाद कंपनी के संस्थापको का सपना वास्तविकता बन गया है। यह विभिन्न शाखाओं वाली एक संस्था है जो भिन्न किस्म के पंप और मोटर तैयार करती है। इन्हें एकदम परफेक्शन के लिए इंजीनियर किया जाता है। सीआरआई के उल्लेखनिय विकास की कहानी कंपनी की उस मूल्य प्रणाली से संभव हुई है जिसे बगैर किसी दोष के संभाल कर रखा गया है। कंपनी का नाम सीआरआई भी कंपनी के आदर्शों - कमिटमेंट (प्रतिबद्धता), रीलायबिलिटी (विश्वसनीयता) और इनोवेशन (नवीनता) से बना है और अब पानी खींचने वाले पंप के क्षेत्र में वह चाहे खेती हो या उद्योग, घरेलू, खनन या नागरिक इस्तेमाल का क्षेत्र हो यह घर-घर में जाना जाने वाला नाम बन गया है ।
- इंजीनियरिंग सुविज्ञता के 5 दशक।
- आईएसओ 9001 और 14001 मान्यता ।
- भविष्य उन्मुख अनुसंधान व विकास शाखा सर्वोच्च स्तर के हाई टेक टूल्स और सॉफ्टवेयर का उपयोग करती है ।
- 1,50,000 वर्ग मीटर कवर्ड क्षेत्र जहां नवीनतम मशीनरी लगी है ।
- उत्पादन क्षमता 800,000 पंप और मोटर प्रति वर्ष से ज्यादा है ।
- पूरी तरह मशीनीकृत और स्वचालित फाउंड्री जिसमें अपने किस्म की अनूठी तकनालाजी का उपयोग किया जाता है ।
- चुनने के लिए 1000 से ज्यादा तरह के पानी के पंप और मोटर ।
- सबमर्सिबल पंप और मोटर की विस्तृत रेंज जो 3”, 4”, 6”, 8” और 10” में निर्माण की भिन्न सामग्रियों के साथ उपलब्ध है।
- उत्पाद अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन जैसे आईएसआई, सीई, यूआर और यूएल के साथ मिलते हैं।
- गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए कई प्रतिष्ठा वाले पुरस्कार जीत चुकी है।
- भारत सरकार से मान्यताप्राप्त एक्सपोर्ट हाउस है।
कंपनी हमेशा बदलते माहौल के साथ चलती है और हर बार शानदार समाधान पेश करने में शायद ही कभी नाकाम रही है। बगैर किसी गलती के टीम के रूप में काम करने का असर प्रत्येक उत्पाद के निर्माण में होता है और इससे कंपनी तथा इसके उत्पादों को दुनिया भर में बेजोड़ पहचान मिली है।
|
|